बॉर्डर 2 टीज़र : सनी देओल की दहाड़ से लाहौर तक पहुँची गूंजimage source : instagram

बॉर्डर 2 Teaser Review

लंबे समय में चर्चा में रहने के बाद आखिरकार बॉर्डर 2 का टीजर रिलीज हो गया है यह फिल्म 1997 में आई बॉर्डर फिल्म का सीक्वल है जिसमें सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मोना सिंह जैसे कलाकार इसमें नजर आने वाले हैं।

सनी देओल की दमदार डायलॉग से शुरू होता है टीजर

बॉर्डर 2 का टीज़र शुरू होते ही सनी देओल की दमदार डायलॉग सुनाई देता है जिसमें बोलते हैं कि ” तुम जमीन से आओ या आसमान से आओ या समंदर से आओ… तुम्हें हर जगह एक हिंदुस्तानी फ़ौजी खड़ा मिलेगा। साथ में देशभक्ति से भरा हुआ बैकग्राउंड म्यूजिक बजता है जिसको सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

लाहौर तक पहुँची सनी देओल की हुंकार

हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी सनी देओल के भारी भरकम डायलॉग से फैंस मैं देशभक्ति जाग जाती है वे अपने नौजवानों को मोटिवेट करते हुए दिखाई देते हैं और बोलते हैं इस बार आवाज़ कहां तक जानी चाहिए तो जवानों द्वारा रिप्लाई आता है लाहौर तक यह सेंटेंस सनी देओल के द्वारा दो-तीन बार दोहराया जाता है जिससे जवानों में ऊर्जा और भी बढ़ जाती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सनी देओल की भारी भरकम डायलॉग और बैकग्राउंड में हिंदुस्तान मेरी जान की म्यूजिक ने पूरे देश में मानो देशभक्ति का लहर पैदा कर दिया हो।

अंदाज वही किरदार नए

फिल्म बॉर्डर के पहले भाग में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सहित अन्य कलाकारों ने शानदार अभिनय किया था। बॉर्डर 2 में इस बार नए चेहरे देखने को मिलेंगे जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राना और आन्या सिंह नजर आने वाले हैं।

टीचर से साफ नजर आता है कि इस फिल्म में एक तरफ देशभक्ति और दूसरी तरफ परिवार दोनों के एंगल को दिखाया गया है। इसमें देशभक्ति, एक्शन और इमोशंस का तड़का देखने को मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें :  गोदी मीडिया बनाम स्वतंत्र पत्रकारिता : जनता किस पर भरोसा करे?

संदेश से आते हैं होगा रिक्रिएट

बॉर्डर फिल्म में संदेशे आते हैं…. यह गाना सुपरहिट रहा जिसे 29 साल बाद आज भी सुना जाता है इस गाने को दोबारा रिक्रिएट किया जा रहा है इस गाने को सोनू निगम, अरिजीत सिंह और विशाल मिश्रा मिलकर गाने वाले हैं ऐसा खबर निकलकर सामने आ रहा है हालांकि अभी इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुआ है।

वीएफएक्स को लेकर उठे सवाल?

बॉर्डर 2 में सनी देओल के द्वारा बोले गए दमदार डायलॉग बैकग्राउंड म्यूजिक सभी ने खूब वह तारीफ़ बटोरे लेकिन टीज़र में दिखाएंगे vfx से जनता थोड़ी नाखुश दिखाई दिया। हालांकि अभी यह टीजर है ऑफिशल ट्रेलर आना बाकी है उसमें सुधार हो सकता है। यह फ़िल्म 23 जनवरी को सभी सिनेमाघरों में लगने वाली है अब देखते हैं क्या फिल्म क्या कमाल कर पाती है।

फिलहाल बॉर्डर 2 का टीज़र सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है अब सभी को 23 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है 29 साल बाद बॉर्डर का सिक्वल दर्शकों को देखने को मिलने वाला है।

इन्हें भी पढ़ें :  भारतीय रुपया 90.21 रु. प्रति डॉलर पर पहुंचा , शेयर मार्केट में आई गिरावट

By PARAS

Paras Nath is a content creator at Buzzera.in, where he writes on news, entertainment, cricket, automobiles, and stock market updates. He strives to deliver content that is both engaging and informative for his readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *