बॉलीवुड के सुलतान कहे जाने वाले सलमान खान एक फिर सुर्ख़ियों में हैं लेकिन इस बार किसी फिल्म-गाने या विवाद की वजह से नहीं, बल्कि अपने शानदार मस्कुलर बॉडी और फिटनेस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी जिम की कुछ तस्वीरें साझा की जिसमें वे बेहद यंग और मस्कुलर बॉडी के साथ फिट दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने ब्लैक स्लीवलेस टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहना हुआ है जिसमें उनका वर्कआउट करते समय शानदार बॉडी दिखाई दे रहा है। वैसे तो सलमान खान हमेशा से अपने फिटनेस के लिए जाने जाते हैं लेकिन 59 वर्ष की उम्र में ऐसी बॉडी को मेनटेन करके रखना काबिले तारीफ है। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा – “I wish i could liik like this when i am 60!”
मस्कुलर Body देख फैन्स हुए हैरान
सलमान 27 दिसम्बर को 60 साल हो जायेंगे लेकिन आज भी फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है भाईजान की बॉडी देखकर फैन्स बोले की सल्लू भाई अभी सिर्फ 25 के हैं। किसी ने लिखा कि उम्र तो बस एक नंबर है पोस्ट इतना वायरल हो गया कि उसमें 3 मिलियन लाइक्स और अनगिनत कमेन्ट आने लगे। कुछ समय पहले सलमान खान के बॉडी को लेकर जो लोग ट्रोल करते थे वो भी उनकी इस फिजिक को देखकर आश्चर्य हैं।
इन्हें भी पढ़ें : बॉर्डर 2 टीज़र : सनी देओल की दहाड़ से लाहौर तक पहुँची गूंज
फिटनेस को लेकर सलमान खान का पागलपन
फिटनेस को लेकर सलमान खान हमेशा से चर्चा में रहे हैं वे जब-जब मौका मिला है शर्ट उतारकर अपनी बॉडी दुनिया को दिखाया है। वे फिटनेस को लेकर हमेशा से सजग रहे हैं फिर शूटिंग हो या बिज़ी शेड्यूल वर्कआउट के लिए समय निकाल ही लेते हैं। यही वजह है कि आज 60 की उम्र में भी यंगस्टर को फिटनेस के मामले में कड़ी टक्कर देते हुए नजर आते हैं।
आने वाले फिल्मों को लेकर तैयारी
ख़बर तो यह भी है उनकी आने फिल्म Batle of Galwan के लिए इन दिनों सलमान खान खूब पसीना बहा रहे हैं। हालांकि अभी तक उनके इस प्रोजेक्ट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन जिस तरह से सल्लू भाई इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं उसको देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार बॉलीवुड में कुछ बड़ा आने वाला है।
सुपरस्टार सलमान खान की बादशाहत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके इन्स्टाग्राम पर 72 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनके हर पोस्ट में मिलियन में लाइक्स और व्यूज आते हैं। उम्र के इस पड़ाव में सलमान खान ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उम्र चाहे कितने भी हो जाए फिटनेस के मामले में उनको पछाड़ पाना आज भी मुश्किल है।
इन्हें भी पढ़ें : भारतीय रुपया 90.21 रु. प्रति डॉलर पर पहुंचा , शेयर मार्केट में आई गिरावट

