नोरा फतेही की उड़ी धज्जियाँ, सरके चुनर तेरी सरके गाने को लेकर किया गया ट्रोल

बॉलीवुड की मशहूर डांसर नोरी फतेही वैसे तो अपने बेहतरीन डांस मूव्स के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं लेकिन इन दिनों नोरा विवादों से घिरी हुई हैं। दरअसल, अभी नोरा फतेही ने एक अपकमिंग कन्नड़ फिल्म ‘KD-The Devil’ में एक आइटम सांग सरके चुनर तेरी सरके’ में काम किया है जो कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु के साथ-साथ हिंदी वर्जन में भी डबिंग किया गया है। भारत में हिंदी ऑडियंस ज्यादा होने के कारण यह गाना आग का रूप तब धारण कर लिया और फिर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विवाद की जड़ : डबल मीनिंग गाना

संजय दत्त और ध्रुव सरजा की अपकमिंग फिल्म ‘KD-The Devil’ का अभी हाल ही में 14 मार्च को Anand Audio के youtube चैनल पर एक आइटम सांग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज़ किया गया था जिसका हिंदी वर्जन में गाने के अश्लील बोल और नोरा फतेही के बोल्ड, वल्गर डांस के कारण सोशल मीडिया में बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा। आलोचकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गाने के बोल बहुत ही आपतिजनक और दोहरे अर्थ वाले हैं जिसे एक साथ परिवार के साथ बैठकर देखा-सुना नहीं जा सकता है। अभद्र गाने को लेकर जनता में गुस्सा फूटने लगा और इसको लेकर इंटरनेट पर #BoycottSarkeChunar और #NoraFatehiControversy जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सेलिब्रिटीज ने की कड़ी निंदा

बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने गाने के बोल को लेकर निंदा करते हुए कहा कि क्या गाने का स्तर इतना नीचे गिर चूका है, “मैं सच में निशब्द हूँ। काश मैं इसे अनसुना कर पाता।” वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी इस गाने की खूब आलोचना की और कहा कि बॉलीवुड तो शुरू से ही इस चीज के लिए बदनाम है।

आपको बता दें कि ‘KD-The Devil’ फिल्म का ये गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को रकीब आलम ने लिखा है और इसको मंगली ने आवाज़ दी है वहीं इसका धुन Arjun Janya ने तैयार किया है। इस गाने को लेकर नोरा फतेही के साथ-साथ संजय दत्त को भी ट्रोलर्स ने नहीं बक्शा है।

https://youtu.be/kXdbzjZABXU?si=zFM_CUNNbHc-7g3S

पहले भी विवादों में घिरा बॉलीवुड

ऐसा नहीं है बॉलीवुड में अश्लील गाने को लेकर पहली बार विवाद शुरू हुआ है इससे पहले भी ‘चोली के पीछे क्या है’, ‘सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे’, और अभी हाल ही में बादशाह के गाने टटीरी को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया। हालांकि उस दौर में गोविंदा और माधुरी ने डबल मीनिंग गाने होने के बावजूद भी अपने अभिनय से उन गानों को एक नया मोड़ दे दिया था जिसमें देह प्रदर्शन नहीं, बल्कि कलाप्रदर्शन था।

इन्हें भी पढ़ें : 14 साल बाद “भूत बंगला” में दिखेगी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, टीजर हुआ रिलीज़

यूट्यूब से रिमूव हुआ गाना

लगातार आलोचना और ट्रोल किए जाने के बाद गाने के हिंदी वर्जन को यूट्यूब से हटा दिया है हालांकि अभी भी हिंदी गाना का छोटा सा टीज़र और दुसरी भाषा में गाना अभी उपलब्ध है जिसको लेकर लोग अभी भी कड़ी निंदा कर रहे हैं साथ ही सेंसर बोर्ड को भी फटकार लगा रहे हैं कि ऐसे गाने को कैसे अनुमति दे दिया जाता है। गौर करने वाली बात तो यह है कि विवाद के बाद नोरा फतेही ने भी अपने सोशल मीडिया से गाने को डिलीट कर दिया है।

अब देखना दिलचस्प रहेगा कि आगे मामला शांत होगा या फिर इसमें और चिंगारी निकलने वाली है। अभी हाल ही में ‘KD-The Devil’ के इस गाने के सभी वर्जन youtube से हटा दिया गया है फिर भी फेक id से रीक्रिएटेड वीडियो, ai वीडियो अब भी यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। जिस पर गाने के ओनर लगाम लगाने में लगे हैं।

By PARAS

Paras Nath is a content creator at Buzzera.in, where he writes on news, entertainment, cricket, automobiles, and stock market updates. He strives to deliver content that is both engaging and informative for his readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *