महतारी वंदन योजना की 11वीं किश्त हुआ जारी, सीएम ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं के जीविकोपार्जन के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की, जिसकी अब तक 10 वीं किश्त महिलाओं के खाते में राशि दी जा चुकी है। 2025 शुरू होने के बाद आज 04 जनवरी को सीएम साय ने 11 वीं किश्त जारी कर इसकी सूचना स्वयं सीएम ने दी है। इस योजना के तहत अब तक लगभग 70 लाख माताओं और बहनों को लाभ पहुँचाया गया है।

जिसमें कुल ₹7181.94 करोड़ की राशि का वितरण किया गया है, राज्य सरकार ने महिलाओं के विकास और कल्याण के प्रति एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है।

महतारी वंदन योजना की 11 वीं किश्त जारी

इन्हें भी पढ़ें : 93 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार माताओं के विकास और उनकी सेवा के लिए हमेशा से आगे रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि माताओं और बहनों को सभी प्रकार की सहायता मिले, जिनके वे हकदार हैं।”

इन्हें भी पढ़ें :छॉलीवुड की फिल्म “डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2” ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल

महतारी वंदन योजना की विशेषताएँ

महतारी वंदन योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे महिलायें आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। महतारी वंदन योजना (1000 रु.) से आज महिलायें न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं बल्कि महिलाएं इस योजना से रोटी कपड़ा और मकान जैसी दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली चीजों को पूरा कर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने 7181.94 करोड़ का लाभ मिल रहा है।

70 लाख महिलाओं के खाते में हर महीने 7181.94 करोड़ का मिल रहा लाभ

इन्हें भी पढ़ें : पारस की अनोखी कहानी, कैसे सपनों को हकीकत में बदला?

सरकार की कमिटमेंट

इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार नवविवाहित, विवाहित और विधवाओं के कल्याण के लिए सदैव आगे आकर काम करेगी। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना का लाभ अधिकतर महिलाओं तक पहुँचे और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। सीएम ने आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए इस योजना को संपादित और विस्तृत करने पर जोर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में T55 बैटल टैंक का उद्घाटन, प्रतिमाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

महतारी वंदन योजना का महत्व

महतारी वंदन योजना न सिर्फआर्थिक रूप से महिलाओं को सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी उनको बल दे रही है। यह पहल राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें : राज और सिमरन के प्यार की अनोखी दास्ताँ

आज महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। मुख्यमंत्री साय के शासन काल में सरकार ने महिलाओं के सम्मान और उनके कल्याण के लिए जारी यह प्रयास आज राज्य के माताओं और बहनों को उनके सपनों को नई उड़ान दे रही है।

इन्हें भी पढ़ें : पैसा है तो प्यार है: रवि और नेहा की एक अनोखी कहानी

By PARAS

Paras Nath is a content creator at Buzzera.in, where he writes on news, entertainment, cricket, automobiles, and stock market updates. He strives to deliver content that is both engaging and informative for his readers.

One thought on “महतारी वंदन योजना की 11वीं किश्त हुआ जारी, सीएम ने की घोषणा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

           

© Buzzera.in All Rights Reserved | About Us | Contact Us | Privacy Policy | Disclaimer   |