"बस संगवारी एप पोस्टर – एक रोड सेफ्टी और ट्रांसपोर्ट मोबाइल एप्लिकेशन"

बस संगवारी एप

छत्तीसगढ़ के निवास कार्यालय में आज “छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद” की बैठक की गई जिसके तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवहन विभाग के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात सुरक्षा उपायों को अधिक प्रभावी बनाना था। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवहन विभाग द्वारा विकसित ‘‘बस संगवारी एप’’ को लॉन्च किया और सड़क सुरक्षा पर आधारित एक विशेष पोस्टर का विमोचन भी किया।

सड़क दुर्घटनाओं के लिए उठाये गए सख्त कदम

छत्तीसगढ़ में इन दिनों बढ़ रहे सड़क दुर्घनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है । इसके लिए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट्स, ज्यादातर दुर्घटना वाले स्थानों की पहचान कर उस जगह पर सुधार कार्यों में तेजी लाई जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
सड़क दुर्घटनाओं के लिए उठाये गए सख्त कदम

इन्हें भी पढ़ें : अंबिकापुर में विकास के लिए 5.92 करोड़ की मिली स्वीकृति

इन ब्लैक स्पॉट्स का सुधार सड़क सुरक्षा के लिए जरुरी कदम है, क्योंकि ये क्षेत्र दुर्घटनाओं के मुख्य कारण बनते हैं। देखा गया है कि चौराहों, पुलों और मोड़ वाले जगहों पर दुर्घटनायें ज्यादा होती हैं ऐसे जगहों को भी सरकार ने ध्यान में रखकर सुधार करने के निर्देश दिए हैं। साय ने कहा कि सड़क सुरक्षा समितियों को सक्रिय और प्रभावी बनाना आवश्यक है। उन्होंने जिला स्तर पर सड़कों की निगरानी और सुधार के लिए नियमित बैठकों के आयोजन पर जोर दिया।

घायलों के इलाज के लिए बन रहा “ट्रामा स्टेब्लाइजेशन यूनिट्स”

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायल होने वाले व्यक्तियों के बेहतर इलाज के लिए ट्रामा स्टेब्लाइजेशन यूनिट्स बनाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने ट्रामा स्टेब्लाइजेशन यूनिट्स के काम को जल्दी पूरा करने का आदेश दिए हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल और बेहतर उपचार मिल सके।

घायलों के इलाज के लिए बन रहा "ट्रामा स्टेब्लाइजेशन यूनिट्स"

यातायात नियमों को लेकर सरकार हुई सख्त

मुख्यमंत्री साय ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने को लेकर विशेष जोर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन किया जाए और इसके लिए जागरूकता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जाए।

इन्हें भी पढ़ें : राज और सिमरन के प्यार की अनोखी दास्ताँ

मुख्यमंत्री ने कहा कि, यातायात नियमों का पालन करने से न केवल हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि दूसरों की भी जान बचाने में मदद कर सकते हैं। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल कानून का पालन करना नहीं है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक होने का प्रमाण भी है।

Helmet

‘‘बस संगवारी एप’’: एक नई शुरुआत

इस बैठक के दौरान सीएम ने परिवहन विभाग द्वारा विकसित ‘‘बस संगवारी एप’’ को लॉन्च किया गया। यह एप राज्य के नागरिकों के लिए एक डिजिटल सुविधा है, जो बस सेवाओं की जानकारी और उपयोग को आसान बनाएगी। इसके माध्यम से यात्री अपनी यात्रा की योजना को अधिक सुरक्षित और सुलभ बना सकेंगे। यह एप न केवल राज्य में परिवहन सेवाओं की दिशा देगा, बल्कि जागरूकता फैलाने में भी मदद करेगा।

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का विस्तार

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात सुरक्षा को लेकर जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के लिए सामुदायिक सहभागिता और मीडिया का भी उपयोग किया जाए। स्कूल, कॉलेज और कार्यस्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना जरूरी है।

Road Signal

आगे की प्लानिंग

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे सभी प्रयासों का नियमित रूप से मूल्यांकन किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि सभी निर्देशों का पालन हो। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तकनीकी उपायों को अपनाने और यातायात व्यवस्था को स्मार्ट बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

इन्हें भी पढ़ें : खोया बचपन: डिजिटल युग में बचपन की यादें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लिया गया यह कदम छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित होंगे। ‘‘बस संगवारी एप’’ का लॉन्च और ब्लैक स्पॉट्स के सुधार कार्य पर जोर राज्य में सड़क सुरक्षा को नया आयाम देगा।

जागरूकता अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, और प्रभावी चिकित्सा सुविधाएं सड़क सुरक्षा को और मजबूत बनाएंगी। मुख्यमंत्री के इन प्रयासों से राज्य में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की स्थिति में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अगर आपके पास कोई विचार हैं तो आप हमें बेझिझक बता सकते हैं और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आप अपने स्तर पर भी लोगों को इसके बारे में अवगत कराकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं ।

By PARAS

Paras Nath is a content creator at Buzzera.in, where he writes on news, entertainment, cricket, automobiles, and stock market updates. He strives to deliver content that is both engaging and informative for his readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

           

© Buzzera.in All Rights Reserved | About Us | Contact Us | Privacy Policy | Disclaimer   |