'जानकी (भाग-1)' 7 फरवरी 2025 को पूरे भारत में होगी रिलीज@anikritichowhan06official

NMAHI Film Production Pvt. Ltd. के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित हिन्दी और छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘जानकी (भाग-1) 7 फरवरी 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रहा है। यह फिल्म अपनी अद्वितीय कहानी, शानदार एक्शन, और बेहतरीन तकनीकी टीम के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार मोहित साहू जी और उनकी टीम ने कुछ अलग करने का प्रयास किया है जिसकी चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत में हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें : पैसा है तो प्यार है: रवि और नेहा की एक अनोखी कहानी

निर्माता और कहानीकार का शानदार योगदान

फिल्म के निर्माता श्री मोहित कुमार साहू ने न केवल इस फिल्म का निर्माण किया है, बल्कि इसकी कहानी और एक्शन डिज़ाइन भी तैयार की है। उनके प्रयासों ने फिल्म को एक नई ऊंचाई दी है। सह-निर्माताओं की टीम में गजेंद्र देवांगन, आशीष कुमार गोयल और रवि महावर का भी विशेष योगदान है।

दमदार स्टार कास्ट से सजी फिल्म

मुख्य भूमिका में छत्तीसगढ़ी फिल्म के एक्शन स्टार दिलेश साहू और खुबसूरत अभिनेत्री अनिकृति चौहान की शानदार जोड़ी जानकी (भाग-1) फिल्म में नजर आने वाली है। इनके अलावा फिल्म में सह-कलाकार के रूप में जीत शर्मा, नीरज उइके, नितिन ग्वाला, बिंदास बहुरानी, अमित गोस्वामी, सुमित्रा साहू, अनुनय शर्मा, दीवाना पटेल, पापू चंद्राकर, तेजराम साहू, और अमर दास जैसे कलाकार फिल्म को अपने अभिनय से और भी जानदार बनाएंगे।

दमदार स्टार कास्ट से सजी फिल्म
@anikritichouhan06official (Image Source)

आधुनिक तकनीकी और निर्देशन टीम का मजबूत समर्थन

जानकी (भाग-1) का निर्देशन और स्क्रीनप्ले कौशल उपाध्याय ने किया है। राजत सिंह राजपूत ने सिनेमैटोग्राफी और प्रोजेक्ट हेड की भूमिका बखूबी निभाई है जबकि इस फिल्म को गौरांग त्रिवेदी के द्वारा संपादन किया गया है।इस फिल्म को बनाने के लिए फिल्मों में लगने वाले आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया है । जो छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के एक नई उपलब्धि है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

फिल्म में बॉलीवुड सिंगर्स और छॉलीवुड संगीत का जादू

छॉलीवुड फिल्म अब धीरे-धीरे पूरे भारत में पैर पसार रहा है अब छत्तीसगढ़ी फिल्मों का असर बॉलीवुड की तरफ भी हो रहा है तभी तो इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज गायक कैलाश खेर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक़ाश अज़ीज़ जैसे महान गायकों ने अपकमिंग फिल्म जानकी (भाग-1) में अपनी आवाज दी है। मोहिनी जैसे कई सुपरहिट सांग गा चुकी मोनिका वर्मा को कौन नहीं जानता उन्होंने जानकी में अपनी जानदार गीत और शानदार आवाज दी है । वहीं संगीत की बात करें तो तोषांत कुमार ने तैयार किया है।

गीत और संगीत के साथ म्यूजिक यंत्र
Music Instrument

इन्हें भी पढ़ें : राज और सिमरन के प्यार की अनोखी दास्ताँ

मशहूर डबिंग आर्टिस्ट संकेन्द्र म्हात्रे की आवाज

फिल्म की डबिंग के लिए बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड जैसे फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले मशहूर डबिंग आर्टिस्ट संकेंद्र म्हात्रे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं आज साउथ फिल्मों में दर्शकों में क्रेज लाने में इनकी आवाज को अहम बताया जाता है। जानकी (भाग-1) फिल्म में अभिनेत्री की आवाज को पायल विशाल ने आवाज़ दी है, जो दर्शकों को खास अनुभव प्रदान करेगा।

microphone

वीएफएक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक

फिल्म के वीएफएक्स का काम प्रवीर दास और रतीभान सिंह ने किया है, जो फिल्म के दृश्य को अलग ही अनुभव कराएगा। वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक मनोहर यादव ने तैयार किया है, जो फिल्म के हर सीन को और प्रभावशाली बनाता है।

शानदार एक्शन और कोरियोग्राफी

इस फिल्म में दमदार एक्शन शीन देखने को मिलेंगे, फिल्म में बाबा बघेल ने कोरियोग्राफ का काम संभाला है। यह फिल्म एक्शन प्रेमियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी।

इन्हें भी पढ़ें : ‘पुष्पा 2: द रूल’ का नया गाना ‘KISSIK’ को लेकर फैन्स क्यों हुए पागल

कहानी और दर्शकों से उम्मीद

फिल्म जानकी (भाग-1) की कहानी दर्शकों को एक नए अनुभव से जोड़ने का वादा करती है। यह एक ऐसी कहानी पर आधारित है, जो भावनाओं, रोमांच, और एक्शन का एक अलग ही अनुभव कराएगा।

इस फिल्म के निर्माता मोहित कुमार साहू ने दर्शकों से अपील की है कि वे इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें। इस फिल्म का उद्देश्य केवल दर्शकों का मनोरंजन करना नहीं है, बल्कि उन्हें एक नई सोच और संदेश भी प्रदान करना है। इसके साथ ही निर्माता मोहित साहू छत्तीसगढ़ी फिल्म जो अभी सिमटी हुई है उसे देश के कोने-कोने में पहुंचाना चाहते हैं ।

‘जानकी भाग-1’ कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज ?

यह फिल्म 7 फरवरी 2025 को पूरे भारत में रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में इस मेगाबजट फिल्म का अनुभव करने के लिए तैयार हो जाइए और जानकी (भाग-1) को सिनेमाघरों में देखकर अपना Review अवश्य दें।

By PARAS

Paras Nath is a content creator at Buzzera.in, where he writes on news, entertainment, cricket, automobiles, and stock market updates. He strives to deliver content that is both engaging and informative for his readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *