दिनेश लाल यादव कैसे पड़ा "निरहुआ ", जानते हैं अभिनेता से नेता तक का सफ़रsource: instagram

दिनेश लाल यादव (निरहुआ) की जीवनी

दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ के नाम से भी लोग जानते हैं, निरहुआ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, गायक, और राजनेता भी हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम बड़े ही प्यार और सम्मान से लिया जाता है। उनकी अभिनय शैली, गायक क्षमता, और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चमकता हुआ सितारा बना दिया है। आइये दोस्तों, एक नज़र उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर डालते हैं।

दिनेश लाल यादव

Table of Contents

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी 1979 को गाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव टंडवा में हुआ था। उनका परिवार बेहद साधारण था, और वे एक मिडिल क्लास परिवेश में पले-बढ़े। यादव परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिनेश का बचपन से ही संगीत और अभिनय में रुझान था। निरहुआ ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें बचपन से ही गाने का बड़ा शौक था वे अक्सर भैंस की पीठ पर बैठकर कई घंटो तक गाना गाते रहते थे। उन्होंने पढाई कोलकाता में रहकर की ।

करिश्मा कपूर की बहुत बड़े फैन

निरहुआ करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं वे करिश्मा कपूर की तश्वीर अपने कमरे में बहुत सारा लगाकर रखे थे। निरहुआ उनकी हर फिल्म फर्स्ट शो स्कुल से भागकर देखने चले जाते थे । एक बार निरहुआ NCC की ट्रेनिंग के लिए गये हुए थे वहाँ उनको पता चला कि करिश्मा की फिल्म आ रही है वहाँ से फिल्म देखने चले गये । उन दिनों करिश्मा को लेकर अलग ही दीवानगी था ।

करिश्मा कपूर की बहुत बड़े फैन

करियर की शुरुआत और संघर्ष

हालाँकि निरहुआ का जीवन भी बाकि लोगों की तरह संघर्षों रहा, लेकिन अपने जुनून और मेहनत के बल पर उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। दिनेश लाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में की थी। उन्होंने लोकगीत गाकर लोगों के दिलों में जगह बनानी शुरू की। उनका पहला एल्बम “निरहुआ सटल रहे” बहुत मशहूर हुआ और यहीं से उन्हें “निरहुआ” नाम मिला, जो आगे चलकर उनका स्टेज नाम बन गया।

यह भी पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद सोने और चांदी के दामों में गिरावट

कैसे हुई भोजपुरी सिनेमा में एंट्री ?

निरहुआ ने गायक के तौर पर भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था, लेकिन जल्द ही उन्हें अभिनय के क्षेत्र में भी पहचान मिल गई। उनकी पहली फिल्म “चलत मुसाफिर मोह लियो रे” थी, जिससे उन्हें भोजपुरी सिनेमा में एक अभिनेता के रूप में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया, जैसे:

  • निरहुआ रिक्शावाला (2008) – यह फिल्म उनकी सबसे बड़ी हिट मानी जाती है और इसी से उनका करियर ऊँचाई पर पहुँचा।
  • निरहुआ हिंदुस्तानी (2014) – इस फिल्म ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा में सुपरस्टार का दर्जा दिलाया।
  • बॉर्डर, निरहुआ चलल लंदन, राजा बाबू जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

राजनीति में भी बनाई पहचान

दिनेश लाल यादव फिल्मों में हिट होने बावजूद उन्होंने 2019 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर राजनीति में कदम रखा और उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बने। हालाँकि, पहली चुनाव में उन्हें अखिलेश यादव से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन दूसरी बार आजमगढ़ में ही अखिलेश के छोटे भाई धर्मेन्द्र यादव को हराकर राजनीति में सफलता का परचम लहराया। वे राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा में भी सक्रिय रहते हैं और भोजपुरी भाषा तथा संस्कृति के विकास के लिए कार्य करते हैं।

Source Image _Instagram (dineshlalyadav)

कैसा है निरहुआ का पारिवारिक जीवन ?

दिनेश लाल यादव के परिवार में उनकी पत्नी मंजू यादव और दो बच्चे हैं। वह अपने पारिवारिक जीवन को बेहद महत्व देते हैं और फिल्मों तथा राजनीति की व्यस्तता के बावजूद अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए समय निकाल ही लेते हैं।

पुरस्कार और उपलब्धियाँ

दिनेश लाल यादव ने अपने अभिनय और गायन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती, बिग हिन्दुस्तान म्यूज़िक अवॉर्ड, 2019 में आई फिल्म ‘शेर ए हिंदुस्तान‘ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।2024 में आई फ़िल्म ‘माई प्राइड ऑफ़ भोजपुरी‘ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था । इसी फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का अवॉर्ड भी मिला था ।

दिनेश लाल यादव की लोकप्रियता के कारण

  1. लोकप्रिय गायन शैली – उनकी आवाज़ में एक अलग लोक शैली है जो उन्हें जनता के करीब लाती है।
  2. सामान्य जीवन – दिनेश अपने साधारण जीवन और दर्शकों के साथ जुड़ाव के कारण विशेष रूप से पसंद किए जाते हैं।
  3. प्रेरणादायक संघर्ष – उनके जीवन की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, जिसमें उन्होंने एक छोटे गाँव से निकलकर सुपरस्टार बनने का सफर तय किया है।

यह भी पढ़ें :-भूल भुलैया 3 ने तोड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, आइये जानते हैं विस्तार से

    दिनेश लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी मेहनत और लगन से ऊँचाईयों को छुआ है। अभिनय, संगीत और समाजसेवा में उनका योगदान अमूल्य है। वे न केवल एक अभिनेता हैं, बल्कि भोजपुरी संस्कृति के प्रतिनिधि भी हैं। उनके संघर्ष, सफलता, और योगदान ने उन्हें आज भोजपुरी इंडस्ट्री का एक अद्वितीय सितारा बना दिया है।

    By PARAS

    Paras Nath is a content creator at Buzzera.in, where he writes on news, entertainment, cricket, automobiles, and stock market updates. He strives to deliver content that is both engaging and informative for his readers.

    2 thoughts on “दिनेश लाल यादव कैसे पड़ा “निरहुआ “, जानते हैं अभिनेता से नेता तक का सफ़र”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

               

    © Buzzera.in All Rights Reserved | About Us | Contact Us | Privacy Policy | Disclaimer   |