अक्सर बॉलीवुड में फ़िल्मी सितारों के अफेयर के चर्चे सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएँ और अफवाहें फिर से उठने लगी हैं। राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में अर्जुन कपूर ने खुलासा किया कि वह अब सिंगल हैं। अर्जुन के इस बयान से उनके और मलाइका के रिश्तों में जरुर दूरियाँ को दर्शाता है। इससे साफ़ जाहिर हो रहा है कि उनके बीच जरुर कुछ अनबन हुआ होगा। आइए, इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं और अर्जुन और मलाइका के रिश्ते की अब तक की कहानी पर नज़र डालते हैं।
यह भी पढ़ें :- जया किशोरी के महंगे हैंडबैग पर बवाल, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब
मलाइका अरोड़ा की शादी बॉलीवुड स्टार अरबाज खान से 1998 में हुई थी इनकी मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने शादी कर ली ।

अरबाज का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान है। लेकिन अरबाज और मलाइका अरोड़ा के बीच कुछ अनबन हुई और दोनों ने एक-दुसरे को 2017 में तलाक दे दिया।
बताया जाता है कि इन दोनों के बीच तलाक का कारण अर्जुन कपूर को बताया जाता है । इतना ही बताया तो यह भी जाता है कि इससे पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट करते थे । अक्सर अर्जुन कपूर सलमान खान के घर आया करते थे तभी उनकी नजर मलाइका अरोड़ा पर पड़ी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।
यह भी पढ़ें :-अक्षय कुमार से कार्तिक आर्यन तक, “भूलभुलैया” की कहानी कैसे बनी एक ऐतिहासिक फ्रैंचाइज़ी
दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखने की कोशिश की लेकिन एक वक़्त के बाद मीडिया के सामने उनका काला सच सामने आ ही गया । मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के प्यार के किस्से फ़िल्मी गलियारे में आग की तरह फैलने के बाद दोनों ने मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करने लगे। सोशल मीडिया में तस्वीरें साझा करने लगे । इतना ही नहीं शादियों, पार्टियों और अन्य फंक्शन में भी दोनों साथ दिखने लगे थे।

लेकिन हर लव स्टोरी की तरह इनकी भी लव स्टोरी में एक वक़्त के बाद खट्टास आने लगा और धीरे-धीरे नजदीकियां दूरियों में तब्दील होने लगी | उनका शादियों में, पार्टियों में एक साथ घूमना बंद हो गया ।
अभी हाल ही में, दिवाली पार्टी में अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया । जब फैंस ने मलाइका के बारे में सवाल किया तो अर्जुन ने मुस्कुराते हुए कहा, “नहीं, अब मैं सिंगल हूँ, रिलैक्स करो।”
यह भी पढ़ें :- क्या Yes Bank शेयर लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए उपयुक्त है?
अर्जुन के इस बयान के बाद मलाइका अरोड़ा ने कहा कि उन्हें किसी बात का पछतावा नहीं है और वे अपने फैसले पर खुश हैं। उन्होंने कहा कि चीजें जैसे हुईं, उन्होंने उन्हें स्वीकार किया है।
मलाइका हमेशा से एक आत्मनिर्भर महिला रही हैं। तलाक के बाद भी उन्होंने अपनी जिंदगी में खुद को मजबूत बनाए रखा और खुद को एक प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया।
रिश्तों में खट्टास के बाद मलाइका ने अपने करियर पर ध्यान केंद्रित किया है और अपने जीवन में नई शुरुआत करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अब वह अपने काम में ज्यादा ध्यान दे रही हैं और अपने लिए समय निकाल रही हैं।
हालांकि अर्जुन ने खुद को सिंगल बताया है, लेकिन फैंस के मन में अब भी यह सवाल है कि क्या उनका रिश्ता वाकई खत्म हो गया है या फिर यह सिर्फ एक फेज़ है। दोनों की चुप्पी ने अफवाहों को और भी हवा दे दी है, और फैंस को इस सवाल का जवाब पाने के लिए इंतजार करना होगा।
क्या अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो चुका है?
हाल ही में अर्जुन ने अपने सिंगल होने की बात कही है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका ब्रेकअप हो चुका है।
मलाइका और अर्जुन की उम्र में कितना अंतर है?
मलाइका अर्जुन से लगभग 12 साल बड़ी हैं।
मलाइका अरोड़ा अपने तलाक के बारे में क्या कहना है?
मलाइका का कहना है कि उन्हें अपने तलाक का कोई पछतावा नहीं है और वे अपने फैसलों पर खुश हैं।
[…] इन्हें भी पढ़ें : “अर्जुन-मलाइका” के ब्रेकअप की क्या है … […]
[…] इन्हें भी पढ़ें : “अर्जुन-मलाइका” के ब्रेकअप की क्या है … […]