मशहूर कोरियोग्रोफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

रेमो डिसूजा और पत्नी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

बॉलीवुड हिंदी फिल्म जगत के जानेमाने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, जिन्होंने ABCD 2 और स्ट्रीट डांसर जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं । साथ ही वे कई सारे रियलिटी शो में बतौर जज भी काम कर चुके हैं । लेकिन अब रेमो के भविष्य पर काला साया मंडरा रहा है । मुंबई पुलिस ने बताया है कि रेमो, उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा और उनके पाँच साथियों पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया गया है। इस घटना से उनके फैन्स में निराशा का माहौल है, क्योंकि वे रेमो डिसूजा को एक प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। आइए इस पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एक डांस ग्रुप ने11.96 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है ।

रेमो डिसूजा और पत्नी पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

सूरजपुर हत्याकांड: प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

धोखाधड़ी के मामले की शुरुआत

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब एक डांसर ने मुंबई के मीरा रोड थाने में रेमो डिसूजा और उनकी टीम के खिलाफ धोखाधड़ी की एफ.आई.आर दर्ज कराई। डांसर और उनकी ग्रुप ने आरोप लगाया कि उसे और उसके डांस ग्रुप को एक डांस प्रतियोगिता में जीती गई इनाम की राशि का सही से पेमेंट नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेमो और उनकी टीम ने इनाम की राशि को हड़पने की कोशिश की।

रेमो और उनकी टीम पर लगे गंभीर आरोप

इस मामले में रेमो डिसूजा के साथ-साथ उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा और उनके पाँच साथियों पर भी धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं। इसमें विनोद राउत, रोहित जाधव, ओम प्रकाश और रमेश गुप्ता का नाम भी शामिल है, जो कि पुलिस विभाग से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन सभी पर डांसर की कमाई और मेहनत को धोखे से हड़पने की कोशिश का आरोप है। इससे पहले भी उन पर फिल्म प्रोड्यूस करने के नाम पर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था, जिसकी सुनवाई अभी भी चल रही है। इन नए आरोपों के चलते उनकी मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इससे उनके फैन्स को गहरा सदमा लगा सकता है ।

डांस की दुनिया में रेमो का योगदान

रेमो डिसूजा ने बॉलीवुड में डांस की दुनिया को एक नई दिशा दी है। उन्होंने न केवल कई सुपरहिट गानों की कोरियोग्राफी की है, बल्कि उन्होंने कई डांस रियलिटी शो जैसे ‘डांस इंडिया डांस’ और ‘डांस प्लस’ में जज के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कई सारे डांसर को मौका दिया, मंच दिया और उनके भविष्य को संवारने में मदद भी की।

रेमो डिसूजा को इस धोखाधड़ी के मामले ने उलझन में डाल दिया है। हालाँकि, यह देखना होगा कि कानूनी रूप से ये मामला कितना गंभीर साबित होता है, लेकिन उनके खिलाफ लगे ये आरोप निश्चित रूप से उनकी लोकप्रियता पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। बॉलीवुड में उनकी पहचान एक मेहनती और समर्पित कलाकार की रही है, लेकिन इस मामले ने उनकी ईमानदारी और सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खोया बचपन: डिजिटल युग में बचपन की यादें

फैन्स को लगा बड़ा सदमा

रेमो डिसूजा के फैन्स को इस खबर से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कई लोगों प्रेरित किया। ऐसे में उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगने से उनके फैन्स में गहरी निराशा है। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग इसे रेमो के खिलाफ साजिश मान रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

एफ.आई.आर. दर्ज होते ही पुलिस ने अपनी जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचा जा सकेगा कि क्या रेमो और उनकी टीम वाकई दोषी हैं या नहीं।

रेमो डिसूजा कोरियोग्राफर के साथ-साथ एक सफल फिल्म निर्देशक भी हैं, उन्होंने कई डांस बेस्ड फिल्में भी बनाई हैं, जिनमें ‘एबीसीडी’ सीरीज प्रमुख है। उनके खिलाफ इस तरह के आरोप फिल्म और उनके रियलिटी शो पर भी प्रभाव डाल सकते हैं। खासकर यदि वे कानूनी विवादों में लंबे समय तक फंसे रहते हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला कैसे आगे बढ़ता है और क्या रेमो अपने ऊपर लगे इन आरोपों से खुद को निर्दोष साबित कर पाते हैं। उनके फैन्स को उम्मीद है कि सच जल्द सामने आएगा।

रेमो डिसूजा पर क्या आरोप लगे हैं?

रेमो डिसूजा और उनकी टीम पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। यह आरोप एक डांसर द्वारा इनाम राशि को सही से न बांटने के लिए लगाया गया है।

क्या रेमो पहले भी किसी कानूनी विवाद में फंसे हैं?

हां, इससे पहले भी रेमो डिसूजा पर फिल्म प्रोड्यूस करने के नाम पर 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, जिसकी सुनवाई अभी चल रही है।

इस मामले में और कौन-कौन शामिल है?

रेमो डिसूजा के अलावा उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा और उनके पाँच साथी भी इस धोखाधड़ी के मामले में आरोपी हैं।

By PARAS

Paras Nath is a content creator at Buzzera.in, where he writes on news, entertainment, cricket, automobiles, and stock market updates. He strives to deliver content that is both engaging and informative for his readers.

One thought on “मशहूर कोरियोग्रोफर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी पर 11.96 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

           

© Buzzera.in All Rights Reserved | About Us | Contact Us | Privacy Policy | Disclaimer   |