सिद्धार्थ मल्होत्रा 41 वें जन्म दिन पर उनकी वाइफ कियारा अडवानी ने लुटाया प्यारimage source: instagram

मुंबई : बॉलीवुड में “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” से फिल्म में डेब्यू करने वाले हैण्डसम हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा आज 41 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन के अवसर उनकी वाइफ कियारा अडवानी ने उनके लिए उनके लिए सरप्राइज करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया और सिद्धार्थ को उनकी लाइफ का सबसे प्यारा इंसान बताया ।

कैप्शन ने खिंचा फैन्स का ध्यान

कियारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट सिद्धार्थ की फोटो और एक प्यार सा बर्थडे केक शेयर किया उस केक कर लिखा था ‘Saraayah Papa’ और उसके नीचे Daddy Cool भी लिखा हुआ था। साथ ही उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि “साराया (Saraayah) का पसंदीदा इंसान और अंदर-बाहर से सबसे खूबसूरत व्यक्ति… अभी भी आप पर फिदा हूँ और अब हमारा नन्हा सदस्य (our little one) भी आप पर फिदा है। जन्मदिन मुबारक हो।” कियारा के इस तरह से अपने पति के प्रति प्यार और जन्मदिन विश करना फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bharat Coking Coal IPO : 1071 करोड़ के आईपीओ को निवेशकों का मिला तगड़ा रिस्पांस

कैप्शन में लिखा -“Our Little One”

आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा 2021 में आई फिल्म में ‘शेरशाह’ में साथ नजर आये थे। बताया जाता है कि उसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर 9 फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंध गये। कियारा-सिद्धार्थ 15 जुलाई 2025 को माता-पिता बने हैं और उनके बच्चे का नाम उन्होंने Saraayah रखा है। कियारा ने कैप्शन में उनके इसी बेबी का जिक्र किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को आखरी बार फिल्म परम सुंदरी में देखा गया था वहीं कियारा अंतिम बार राम चरण की गेम चेंजर और ऋतिक रोशन की वार 2 में देखा गया था।

By PARAS

Paras Nath is a content creator at Buzzera.in, where he writes on news, entertainment, cricket, automobiles, and stock market updates. He strives to deliver content that is both engaging and informative for his readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *