HDFC Bank New FD Rates 2025
आज भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने रेपो रेट कट में कटौती किया है जिसके बाद देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज दरों में बदलाव किया है। भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा नई दरें लागू करने के बाद इसका सीधा असर निवेशकों पर पड़ेगा।
3 करोड़ से कम FD पर सीमित ब्याज
भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा नई दरें लागू करने के बाद HDFC Bank ने 3 करोड़ से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम ब्याज दर 6.45% तय किया है। आपको बता दें कि यह ब्याज दर मीडियम और लॉन्ग टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर लागू होगा। इसमें मुख्य रूप से सीनियर सिटिज़न को HDFC Bank ने थोड़ी राहत दी है जिसके तहत इनको 6.95% तक का ब्याज मिलेगा जो सामान्य ग्राहक से थोड़ा अधिक है। सामान्य ग्राहक को FD 6.45% ब्याज दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें : बॉर्डर 2 टीज़र : सनी देओल की दहाड़ से लाहौर तक पहुँची गूंज
दरों में कटौती का कारण ?
दरअसल RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद बैंकों की फंडिंग कॉस्ट कम हो जाता है जिससे बैंक डिपॉजिट पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में भी कटौती करते हैं। ऐसे में जो निवेशक FD में पैसा लगाने की सोच रहे हैं उनको टेन्योर का चुनाव बड़े ही सूझ-बुझकर करनी चाहिए। वहीं पहले से चल रहे FD पर इन दरों को कोई असर नहीं पड़ने वाला है।
HDFC Bank की इस नई फिक्स्ड डिपॉजिट दर सुरक्षित निवेशकों के लिए एक स्थिर विकल्प के रूप में देखा जा सकता है हालांकि ब्याज दरों में आई कटौती से मिलने वाला रिटर्न भी कम हुआ है।
इन्हें भी पढ़ें : भारतीय रुपया 90.21 रु. प्रति डॉलर पर पहुंचा , शेयर मार्केट में आई गिरावट

