उदयपुर में गूंजेगी शहनाइयाँ, 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बंधेंगे शादी के बन्धन में

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इस समय फ़िल्मी जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। लम्बे समय से रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार वह सच सामने आ ही गया जिसका लोगों को बेसब्री से इन्तजार था। रश्मिका मंदाना और विजय दोनों ने पहली बार गीता गोविंदम में एक साथ स्क्रीन शेयर किया था और उनकी इस जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था तभी से बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में नजदीकियां बढ़ी और एक दुसरे को दिल दे बैठे, हालांकि इस बात को उन्होंने जनता और मीडिया से कभी उजागर नहीं किया। लेकिन अब सब कुछ पब्लिक हो चूका है।

कपल्स ने किया आधिकारिक ऐलान : “The Wedding of VIROSH”

रविवार 22 फरवरी 2026 को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया में एक स्टोरी शेयर किया जिसमें लिखा -“The Wedding of VIROSH”। आपको बता दें कि ‘VIROSH’ नाम विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के नामों को जोड़कर (Vi+Rosh) VIROSH नाम दिया गया है। रश्मिका ने अपने शेयर किये गये नोट्स में लिखा कि जब हमने अपनी ज़िन्दगी के बारे कोई प्लानिंग भी नहीं किया था तब से फैन्स हमारे साथ हैं, आपने जो VIROSH नाम दिया है उसके लिए हम दिल से शुक्रगुजार हैं और अब हम अपनी नई जीवन की शुरुआत भी VIROSH नाम से करेंगे। इसलिए उन्होंने अपनी इस शादी को “The Wedding of VIROSH” नाम दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
rashmika mandana wedding

विजय-रश्मिका उदयपुर के लिए रवाना

अभी हाल ही में उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट मास्क लगाये देखा गया था जहाँ वे अलग-अलग अपने परिवार के साथ उदयपुर के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट में रश्मिका मंदाना ने सफ़ेद शर्ट और नीले ब्लेज़र में स्पॉट हुईं वहीं विजय कैजुअल लुक में नजर आए ।

उदयपुर में बजेंगी शहनाइयाँ

बताया जा रहा है कि विजय और रश्मिका 26 फरवरी को उदयपुर में निजी रूप से पारम्परिक तरीकों से शादी करेंगे जहाँ उनके करीबी रिश्तेदार, दोस्त और फ़िल्मी जगत के चुनिंदा लोगों को शामिल किया जा सकता है। इस शादी समारोह में नो-फोन पॉलिसी लागु किया गया है ताकि शादी की खबरें और तस्वीरें लीक ना हो पाए।

प्री-वेडिंग और रिसेप्शन

दोनों सितारों की उदयपुर में 24 फरवरी से शादी की रस्में शुरू हो जायेंगी। उदयपुर में धूमधाम से शादी करने के पश्चात् 4 मार्च को हैदराबाद में एक रिसेप्शन रखा गया है जिसमें साउथ फिल्मों के सितारे शिरकत करते दिखेंगे। रश्मिका और विजय ने बॉलीवुड में भी काम किया है तो ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है की मुंबई में भी रिसेप्शन रखा जाएगा जहाँ बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हो सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें : बॉर्डर 2 टीज़र : सनी देओल की दहाड़ से लाहौर तक पहुँची गूंज

By PARAS

Paras Nath is a content creator at Buzzera.in, where he writes on news, entertainment, cricket, automobiles, and stock market updates. He strives to deliver content that is both engaging and informative for his readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *