BhoothBanglaOn10thApril

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आने वाले हैं। करीब 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्म “भूत बंगला” में देखने को मिलने वाली है। अभी हाल ही में 12 मार्च को भूत बंगला का टीजर जारी किया गया है टीचर को देखने पर पता चलता है कि यह फिल्म हॉरर कॉमेडी होने वाली है जो दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ डराने का भी काम करने वाली है।

भूत बंगला में होंगे मल्टी स्टार कास्ट

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्मों में अक्सर मल्टी स्टार कास्ट देखने को मिलता है प्रियदर्शन की सुपरहिट फिल्मों की बात करें तो हेरा फेरी, हलचल, हंगामा, गरम मसाला, मालामाल वीकली, भूल भुलैया जैसी फिल्में हैं जिनमें बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद ये फ़िल्में आज भी लोगों की जुबान पर है। उनकी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला में भी मल्टी स्टार कास्ट देखने को मिलेंगे जिसमें अक्षय कुमार, तब्बू, वामीका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, और असरानी जी भी नजर आने वाले हैं। टीजर में एक डरावना बैकग्राउंड म्यूजिक बज रहा है और अक्षय कुमार का एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। साथ ही एक बंगला दिखाया जा रहा है जिसमें अजीब-अजीब आवाज़ सुनाई दे रहा है और सभी के बीच अफरा -तफरी मचने लगता है जैसा कि प्रियदर्शन की सभी फिल्मों में देखने को मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

फिल्म की रिलीज डेट का हुआ एलान

फिल्म के पहले सॉन्ग रामजी आके भला करेंगे कुछ दिन पहले रिलीज किया गया जो खूब ट्रेडिंग में रहा इसके बाद अब फिल्म का फर्स्ट टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट से भी अब पर्दा उठ गया है टीचर के अंत में साफ तौर पर देखा जा सकता है जिसमें लिखा है कि यह फ़िल्म 10 अप्रैल से सभी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है।

bhootbangla
Image Source : instagram (@akshaykumar)

क्यों खास होने वाली है फ़िल्म?

जैसा कि आप सभी जानते हैं अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने कई सुपरहिट फिल्में दिए हैं और अब एक लम्बे समय के बाद फिर से इनकी जोड़ी धूम मचाने वाली है ऐसे में सबकी निगाहें टिकी हुई है कि इस बार क्या नया होने वाला है? इस फ़िल्म में मशहूर संगीतकार प्रीतम ने संगीत दिया है जो एक अलग ट्रेंड सेट करते हैं इसके अलावा सुनने में आया है कि भूत बंगला की शूटिंग भी राजस्थान में किया है जहाँ भूल भुलैया की शूटिंग हुई थी।

वैसे तो अक्षय कुमार अपनी कॉमिक टाइमिंग और जबरदस्त कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं इस फिल्म में राजपाल यादव, असरानी, परेश रावल, तब्बू, जैसे अनुभवी कलाकार हैं जो फिल्म का सुपरहिट बना सकते हैं। अगर फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट अच्छी रही तो यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी हॉरर कॉमेडी फिल्म के रूप में उभरकर सामने आ सकती है।

इन्हें भी पढ़ें : उदयपुर में गूंजेगी शहनाइयाँ, 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बंधेंगे शादी के बन्धन में

By PARAS

Paras Nath is a content creator at Buzzera.in, where he writes on news, entertainment, cricket, automobiles, and stock market updates. He strives to deliver content that is both engaging and informative for his readers.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *