टी-20 सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए 5 वें और आखिरी टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 150 रनों के बड़े अंतर से हराया और टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। सीरीज का 5वाँ और आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला गया, जहाँ इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया।
पहले बैटिंग करने उतरी भारत की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन बनाये , जिसमें अभिषेक शर्मा का 137 रनों का योगदान रहा जिससे टीम ने एक बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में सफल रहा। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम सिर्फ 97 रन पर ही ढेर हो गई, और भारत ने 10.2 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया।
इन्हें भी पढ़ें : भारत vs इंग्लैंड : भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया, टी-20 सीरीज में 3-1 की बनाई बढ़त
अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों में जड़ा शतक
वानखेड़े स्टेडियम में मैच के सबसे बड़े हीरो रहे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 54 गेंदों में 135 रन की तूफानी पारी खेली और इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। उन्होंने 39 गेंदों में शतक लगाकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड बनाया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी में 7 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
Image Source : @surya_14kumar
भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन :
बल्लेबाज | रन | गेंद | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|
अभिषेक शर्मा | 135 | 54 | 7 | 13 |
तिलक वर्मा | 24 | 15 | 3 | 1 |
संजू सैमसन | 16 | 7 | 1 | 2 |
शिवम दुबे | 30 | 13 | 3 | 2 |
हार्दिक पांड्या | 9 | 6 | 0 | 1 |
रिंकू सिंह | 9 | 6 | 1 | 0 |
सूर्यकुमार यादव | 2 | 3 | 0 | 0 |
भारत ने बनाए कई रिकॉर्ड:
सबसे तेज शतक: 39 गेंदों में (अभिषेक शर्मा)
पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा रन: 95/1 (पहले 6 ओवर में)
टी-20 में भारत द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के: 19
एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा (13 छक्के)
इंग्लैंड की टीम 97 रन पर हुई ढेर
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन 247 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी उनकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई। इंग्लैंड की ओर से फिल साल्ट ने 23 गेंद में 55 रन बनाए बाकि कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका।
इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन:
बल्लेबाज | रन | गेंद | चौके | छक्के |
---|---|---|---|---|
बेन डकेट | 0 | 1 | 0 | 0 |
जॉस बटलर | 7 | 7 | 1 | 0 |
फिल साल्ट | 55 | 23 | 7 | 3 |
हैरी ब्रुक | 2 | 4 | 0 | 0 |
लियाम लिविंगस्टन | 9 | 5 | 1 | 0 |
जैकब ब्रेथल | 10 | 7 | 2 | 0 |
ब्रायडन कार्स | 3 | 4 | 0 | 0 |
जेमी ओवर्टन | 1 | 3 | 0 | 0 |
आदिल रशिद | 6 | 6 | 1 | 0 |
भारत के गेंदबाजों ने इंग्लैंड की टीम को 10.2 ओवर में ही 97 रन पर ऑल आउट कर दिया।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन:
मोहम्मद शमी ने 3 विकेट,अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट और रवि बिश्नोई 1 विकेट लिए।
मैच देखने पहुंचे बॉलीवुड और बिजनेस जगत के हस्ती
इस ऐतिहासिक और टी-20 सीरिज के आखिरी मुकाबले को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान मौजूद थे। इनके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाया।
भारत ने सीरीज 4-1 से किया सील
भारत ने इस शानदार जीत के साथ 5 मैचों की आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया है। जिसमें से सभी खिलाड़ियों ने इस सीरीज को जीतने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस 5 मैचों के सीरीज में केवल एक मैच ही जीत पाने में इंग्लैंड की टीम सफल रही बाकि मैचों में टीम इंडिया ने इंग्लैड को अपने होम ग्राउंड में जमकर शिकस्त दी है।
इन्हें भी पढ़ें : 5वें टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा का चला बल्ला,लगाए 13 छक्के और 7 चौके