बजट 2025 (Budget)
1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 8वीं बार पेश करेंगी बजटइन दिनों पूरे देश की जनता को 1 फरवरी के दिन का बेसब्री से इन्तजार है, दरअसल 1 फरवरी को निर्मला सीतारमण देश के लिए नया बजट पेश करने वाली हैं। आपको बता दें, निर्मला सीतारमण 2019 में पहली बार वित्त मंत्री बनी थीं, जो लगातार आठवीं बार बजट पेश करने जा रही हैं। उनके नाम सबसे अधिक बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। बजट का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और संसद टीवी पर लाइव 1 फरवरी को 11 बजे से देखा जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें : धीरज और मुस्कान की अनकही इश्क की अनकही दास्ताँ
बजट को लेकर देशभर में उत्सुकता और चिंता दोनों का माहौल बना हुआ है। नागरिकों को उम्मीद है कि इस बार बजट में उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि वित्त मंत्री इस बार बेसिक टैक्स एग्जेम्प्शन लिमिट को बढ़ा सकती हैं, जो फिलहाल ₹2.5 लाख है। इसके अलावा, स्टैंडर्ड डिडक्शन को भी बढ़ाए जाने की संभावना है। पिछले बजट में इसे ₹50,000 से बढ़ाकर ₹75,000 किया गया था।
इन्हें भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ी फिल्म “डोली लेके आजा” के निर्माता ने लगाई गुहार, जानें क्या थी वजह ?
स्वास्थ्य बीमा में बढ़ सकती है छूट
जानकारों का कहना है कि 80-डी के तहत हेल्थ पॉलिसी प्रीमियम पर मिलने वाली छूट में भी बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को ₹50,000 और 60 वर्ष से कम उम्र वालों को ₹25,000 का डिडक्शन मिल रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इसकी सीमा में इजाफा किया जा सकता है, जिससे हेल्थकेयर सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।
मिडिल क्लास और निम्न वर्ग को राहत की उम्मीद
मध्यवर्ग और निम्न आय वर्ग के लोग दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स में कमी की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले बजट में कई वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाने के कारण आम जनता ने वित्त मंत्री पर नाराजगी जाहिर की थी। इस बार यह देखना अहम होगा कि सरकार उनकी समस्याओं को हल करने के लिए क्या कदम उठाती है।
इन्हें भी पढ़ें : जानिए शेयर बाजार में कैसा रहेगा हाल ? बड़ी गिरावट या बंपर अपट्रेंड?
शेयर बाजार पर पड़ेगा असर
आने वाले बजट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि बजट में टैक्स बढ़ाया गया तो बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, टैक्स में राहत या सकारात्मक घोषणाएं बाजार को मजबूती दे सकती हैं।
अब सबकी निगाहें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण पर टिकी हुई हैं जो आगामी 1 फरवरी को होने वाला है। अब देखना होगा कि यह बजट मिडिल क्लास, निम्न वर्ग और टैक्सपेयर की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।
इन्हें भी पढ़ें : उफ़ ये नज़ारा कैसा, चाँद को देखा ना पहले प्यारा ऐसा, पढ़ें दिल को छू लेने वाली कहानी