भारत मना रहा है 76वां गणतंत्र दिवस,राजपथ पर होगा भव्य परेड और झांकियाँ प्रस्तुत

भारत मना रहा है 76वां गणतंत्र दिवस,राजपथ पर होगा भव्य परेड और झांकियाँ प्रस्तुत

हमारा भारत देश 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ था और हमारे देश में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के द्वारा बनाए सविंधान को 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया था। तब से लेकर आज तक हम सब भारतीय गणतंत्र दिवस के रूप में पूरे जोश और उत्साह के साथ 26 जनवरी को मनाते आ रहे हैं। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। आज पूरा भारतवर्ष 76 वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है, इसके हर राज्य, जिले और कस्बे में, स्कूलों ध्वजारोहण की तैयारियाँ जोरों शोरों से की गयी है।

सभी लोगों में भरा आज देशभक्ति का रंग

इन्हें भी पढ़ें : क्या 20 साल बाद वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत ले रहे हैं तलाक? जानें पूरी खबर

राजपथ पर होगा भव्य परेड

देश की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान भव्य परेड का आयोजन हर साल की तरह इस साल भी होने जा रहा है। जिसको देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी जायेगी। इस परेड में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने अपनी ताकत और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों की झांकियाँ में देश की सांस्कृतिक विविधता और समृद्धि को प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें हर राज्य इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और देश के गौरव को बढ़ाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

राजपथ पर भव्य परेड

इन्हें भी पढ़ें छत्तीसगढ़ी फिल्म “डोली लेके आजा” के निर्माता ने लगाई गुहार, जानें क्या थी वजह ?

देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस

आज पूरे देश में 76 वाँ गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूलों, कॉलेजों, और सरकारी संस्थानों में इस दिन को राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस को लेकर आज हर बच्चे, बूढ़े और जवान सभी वर्गों के लोगों में एक अलग ही जूनून और जोश देखने को मिलता है, जो ये दिखाती है कि हम सब भारतीय हैं और भारतीय होने पर हमें गर्व है।

इन्हें भी पढ़ें : उफ़ ये नज़ारा कैसा, चाँद को देखा ना पहले प्यारा ऐसा, पढ़ें दिल को छू लेने वाली कहानी

गणतंत्र दिवस क्यों है खास

गणतंत्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक अधिकारों और कर्तव्यों को याद दिलाने का दिन है। इसी दिन हमारे देश में संविधान की स्थापना हुआ था और 26 जनवरी का यह दिन देश की एकता और अखंडता का उत्सव का दिन माना जाता है। आज गणतंत्र दिवस के दिन हर भारतीय को लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा, और देश की समृद्धि के लिए अपने योगदान का संकल्प लेना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें भारतीय शेयर बाजार में 1235 अंकों की भारी गिरावट, जानें क्या थी वजह

राजपथ पर आयोजित समारोह और पूरे देश में मनाया जा रहा यह पर्व वाकई हम सभी भारतीय को यह सन्देश देती है कि हम सब एक हैं और एकता में ही अनेकता है। आज के दिन हम सबको यह संकल्प लेना चाहिए कि हम सब भारतीय हैं और हम सबको एकजुट होकर काम करने और एकजुट होकर देश में आगे बढ़ने की जरूरत है, यही हमारे देश का सविंधान भी कहता है।

इन्हें भी पढ़ें : टी.एस. सिंह देव ने केल्हारी ब्लॉक में चुनावी तैयारियों पर की अहम बैठक

गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम सभी को देश की तरक्की और विकास के लिए मिलकर काम करें। यह दिन भारतीय संविधान की शक्ति और देश की विविधता को नमन करने का अवसर है।

इन्हें भी पढ़ें : जानिए शेयर बाजार में कैसा रहेगा हाल ? बड़ी गिरावट या बंपर अपट्रेंड?

Exit mobile version