आज वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में सरगुजा संभाग के जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लूँड्रा विधायक माननीय श्री प्रभोध मिंज, सीतापुर विधायक माननीय श्री रामकुमार टोप्पो, और अन्य राजनेता भी शामिल हुए।
इन्हें भी पढ़ें : तातापानी महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, गरिमा-स्वर्णा दिवाकर ने लोक गीतों से बांधा समां
बैठक में जल प्रबंधन, सिंचाई क्षमता में विस्तार, चल रही परियोजनाओं की प्रगति, और आगामी योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस चर्चा में अधिकारियों को जल संरक्षण को प्राथमिकता देने, सिंचाई प्रणालियों के आधुनिकीकरण और परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, किसानों को होने वाली परेशानियों पर भी जोर दिया गया।
जल संसाधन क्षेत्र के लिए भविष्य की योजनाएँ
- जल संरक्षण को बढ़ावा: प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और भूजल स्तर में सुधार के लिए नई पहल।
- सिंचाई परियोजनाओं का आधुनिकीकरण: पुरानी सिंचाई प्रणालियों को नई तकनीकों से बदलकर किसानों को अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास।
- परियोजनाओं की समयबद्धता: चल रही योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने की प्राथमिकता।
- किसानों के हित: ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करके खेती को मजबूत बनाने के उपाय।
विधायकों ने साझा किए अपने-अपने विचार
बैठक में उपस्थित लूँड्रा विधायक प्रभोध मिंज और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने जल संसाधन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विधायकों ने किसानों के जीवनस्तर में सुधार लाने और जल संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।
इन्हें भी पढ़ें : तातापानी महोत्सव 2025 में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह बिखेरेंगी जलवा
बैठक में राजेश अग्रवाल का विशेष योगदान
सरगुजा विधायक राजेश अग्रवाल ने इस बैठक में विशेष रूप से हिस्सा लिया और जल संसाधनों के विकास में सरगुजा संभाग के योगदान पर प्रकाश डाला। विधायक अग्रवाल ने इस बीच अधिकारियों को निर्देश दिया कि जितनी भी परियोजनाएँ हो रहे हैं या आने वाले हैं सभी निर्धारित समय सीमा में पूरा और किसानों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक के दौरान जल संसाधनों को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
इन्हें भी पढ़ें : नक्सल पीड़ितों के लिए बनेंगे 15 हजार पक्के मकान सीएम ने किया ऐलान
- Social Media:
Stay connected and updated with the latest from Buzzera! Follow us on:- Youtube:Paras_NTH
- Instagram:Parasnthofficial Buzzera.in
- Facebook :Buzzera In
- Twitter/X:@ParasOnX