लखनपुर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक, कई नेता हुए उपस्थित

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

सरगुजा जिले के विधायक राजेश अग्रवाल ने बीते सोमवार को अपने निवास स्थान लखनपुर में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजित किए। इस बैठक में चुनाव प्रभारी श्री डी.के. पुरिया, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य लखनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करना था।

Image Source : @rajeshagrawalpjp

बैठक की शुरुआत में चुनाव प्रभारी श्री डी.के. पुरिया ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के महत्व और आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति पर प्रकाश डाला। इसके बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए। बैठक में यह सहमति बनी कि चुनाव की तैयारी को अधिक सशक्त बनाने के लिए संगठन के प्रत्येक सदस्य को जिम्मेदारीपूर्वक भूमिका निभानी होगी।

इन्हें भी पढ़ें : तातापानी महोत्सव 2025 में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह बिखेरेंगी जलवा

विधायक ने कहा एकता से जीत निश्चित

सरगुजा विधायक राजेश अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “यह बैठक संगठन की एकता और सामूहिक प्रयासों का उदाहरण है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जिस तरह से एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि भाजपा आगामी चुनाव में विजय का परचम लहराएगी। लखनपुर नगर पंचायत में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।”

एकता से जीत होगी सुनिश्चित

इन्हें भी पढ़ें : सेहतमंद रहना क्यों जरुरी है? नियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य को कैसे बनाएँ बेहतर?

राजेश अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही बीजेपी की ताकत है। उन्होंने सभी से अपील की कि चुनाव प्रचार में संगठन के सिद्धांतों का पालन करते हुए मतदाताओं तक पहुंचें और उन्हें भाजपा के विजन और नीतियों से अवगत कराएं।

इन्हें भी पढ़ें : बुरे वक़्त के सबक: जीवन का सबसे बड़ा ख़जाना

बैठक में आगामी चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रणनीति को लागू करने और उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यह विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा संगठन की एकजुटता और मेहनत के बल पर लखनपुर नगर पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

इन्हें भी पढ़ें : नक्सल पीड़ितों के लिए बनेंगे 15 हजार पक्के मकान सीएम ने किया ऐलान

लखनपुर में हुए इस बैठक ने यह साबित कर दिया कि भाजपा कार्यकर्ता न केवल चुनावी मैदान में बल्कि संगठन के हर पहलू में अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने के लिए तैयार हैं।

इन्हें भी पढ़ें : जीवन में खुश रहने का राज और इसके Amazing फायदे

Exit mobile version