टी.एस. सिंह देव ने की अहम बैठक
बीते दिन केल्हारी ब्लॉक में आगामी नगरीय एवं पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरगुजा महाराज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव ने कार्यकर्ताओं के साथ इस पर गहन चर्चा की। जिसमें क्षेत्र के विकास और संगठन की मजबूती को लेकर कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
इन्हें भी पढ़ें : राज और सिमरन के प्यार की अनोखी दास्ताँ
टी.एस.सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी लगन के साथ चुनावी अभियान में जुट जाएं। सिंह देव ने कहा कि हर कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके संगठित प्रयास ही चुनावी जीत की नींव बनेंगे। इसके लिए उन्होंने ब्लॉक स्तर पर मजबूत मंडल बनाने पर जोर देते हुए कहा कि यह संरचना न केवल चुनाव में मददगार होगी, बल्कि पार्टी संगठन को भी सुदृढ़ करेगी।
इन्हें भी पढ़ें :छॉलीवुड की फिल्म “डार्लिंग प्यार झुकता नहीं 2” ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल
बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और आपसी सहयोग बढ़ाने का संदेश दिया। सिंह देव ने कहा, “हमारी एकता और समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब हम सभी मिलकर एकजुट होंगे, तो कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकेगी।”
इन्हें भी पढ़ें : क्या टिकेगी रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा? किराए में बढ़ोतरी ने खड़े किए सवाल
इस खास मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएँ भी साझा किए, जिन पर टी.एस.सिंह देव ने ध्यानपूर्वक विचार-विमर्श किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाएगा और क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें : 93 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास
बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने चुनावी तैयारियों में सक्रियता से भाग लेने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह बैठक न केवल आगामी चुनावों की तैयारी के लिए अहम रही, बल्कि कार्यकर्ताओं के भीतर नई ऊर्जा और जोश का संचार भी किया।
इन्हें भी पढ़ें : महतारी वंदन योजना की 11वीं किश्त हुआ जारी, सीएम ने की घोषणा
इस तरह के प्रयास यह सुनिश्चित करते हैं कि पार्टी का संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत हो और हर कार्यकर्ता की भागीदारी से चुनावी सफलता की राह आसान बने।
इन्हें भी पढ़ें : जानकी भाग 1 (हिंदी) का म्यूजिक और ट्रेलर लांच का डेट हुआ Announced
- Social Media:
Stay connected and updated with the latest from Buzzera! Follow us on:- Youtube:Paras_NTH
- Instagram:Parasnthofficial, Buzzera.in
- Facebook :Buzzera In
- Twitter/X:@ParasOnX