शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी: सेंसेक्स ने बनाया 1,961.32 अंक का बढ़त

शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी: सेंसेक्स ने बनाया 1,961.32 अंक का बढ़त

भारतीय शेयर बाजार

बीते कुछ महीनों से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर चल रहा था, जिससे निवेशकों में चिंता का माहौल बना हुआ था। हालांकि, 22 नवम्बर को बाजार ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है और कई प्रमुख इंडेक्स में उछाल देखा गया। शुक्रवार को मार्केट गैपअप ओपन हुआ और दिनभर शानदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत बढ़त दर्ज की। घरेलू और विदेशी निवेशकों के गतिविधियों ने भी इस उछाल को प्रभावित किया। आइए, शुक्रवार 22 नवम्बर के बाजार की विस्तृत रिपोर्ट पर नजर डालते हैं।

इन्हें भी पढ़ें : स्टॉक स्प्लिट क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

निफ्टी 50 (Nifty 50)

निफ्टी 50 ने आज जबरदस्त प्रदर्शन किया और 557 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। दिन के उच्चतम स्तर पर यह लगभग 23,950 तक पहुंच गया, जो यह दर्शाता है कि निवेशकों का भरोसा बाजार में मजबूत बना हुआ है। बैंकिंग, आईटी, और ऑटोमोबाइल सेक्टर की सकारात्मक गतिविधियों के कारण निफ्टी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

इन्हें भी पढ़ें : क्या Yes Bank शेयर लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए उपयुक्त है?

बैंक निफ्टी (Bank Nifty)

बैंक निफ्टी ने भी रफ़्तार पकड़ते हुए 762 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। प्रमुख बैंक शेयरों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, INDSUND BANK में शानदार बढ़त और DII की खरीदारी ने मार्केट में रैली देखने को मिला। निवेशकों की नजर बैंकिंग क्षेत्र पर बनी रही, जो बाजार की गति को स्थिर बनाए रखने में सहायक रहा।

सेंसेक्स (Sensex)

सेंसेक्स का शुक्रवार को एक्सपायरी डेट था , सेंसेक्स ने शुक्रवार को एक ही दिन में 1,961 अंकों की शानदार बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स ने शुक्रवार को 2050 अंक तक का बढ़त बना लिया था। सेंसेक्स की जबरदस्त बढ़त ने buyers को मालामाल कर दिया। TCS, इन्फोसिस, HCL Technology, L & T, बजाज फाइनेंस, मारुती सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, रिलायंस, एशियन पेंट्स आदि शेयर ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे सेंसेक्स में बड़ी रैली देखने को मिला।

फिननिफ्टी (FinNifty)

फिननिफ्टी ने भी आज अच्छा प्रदर्शन किया। वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनियों में खरीदारी ने सूचकांक को 350 अंकों की बढ़त दिलाई। यह तेजी फाइनेंस सेक्टर में बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, मुथुत फाइनेंस, जैसी अन्य कंपनियों में अच्छी रैली देखी गई।

निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट (Nifty Midcap Select)

मिडकैप कंपनियों में भी खरीदारी का माहौल रहा। निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट ने 142 अंकों की बढ़त दर्ज की, जिसमें से polycab India, Dixon Technologies, लूपिन, Cummins इंडिया, Presistent Systems, Godrej Properties, Coforge, MRF और Mphasis में शानदार बढ़त देखने को मिला जिससे निफ्टी मिडकैप ने अच्छा प्रदर्शन किया।

बीएसई बैंकएक्स (BSE Bankex)

बीएसई बैंकएक्स ने भी 923 अंकों की मजबूत बढ़त दर्ज की। यह बैंकिंग क्षेत्र में हो रही सकारात्मक गतिविधियों का रिजल्ट है।

DII और FII/FPI का योगदान:

DII ने आज मार्केट को स्थिर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी खरीदारी ने बाजार को मजबूती दी।

FII ने मार्केट से पैसा निकाला, लेकिन DII की सकारात्मक गतिविधियों ने इस बिकवाली के प्रभाव को कम कर दिया।

आज के बाजार में तेजी के पीछे मुख्य कारण

DII का मजबूत निवेश:
घरेलू निवेशकों ने बाजार में खरीदारी करके इसे स्थिर और सकारात्मक बनाए रखा।

बैंकिंग सेक्टर का प्रभाव:
बैंकिंग शेयरों में आई तेजी ने पूरे बाजार को मजबूती प्रदान की।

आईटी और मिडकैप कंपनियों का योगदान:
आईटी सेक्टर में खरीदारी और मिडकैप कंपनियों में निवेशकों की रुचि ने बाजार को ऊपर उठाने में मददगार साबित हुआ।

ग्लोबल संकेतकों का प्रभाव:
सकारात्मक वैश्विक संकेतों ने भारतीय बाजार पर सकारात्मक असर डाला।

आगे का दृष्टिकोण:

शॉर्ट टर्म:
FII की बिकवाली के चलते शॉर्ट टर्म में बाजार में वोलैटिलिटी देखने को मिल सकती है।

लॉन्ग टर्म:
DII की सक्रियता और मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था के चलते बाजार में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद है।

सेक्टर्स पर ध्यान दें:
निवेशकों को बैंकिंग, आईटी, और मिडकैप स्टॉक्स पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये सेक्टर आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।22 नवंबर 2024 का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद सकारात्मक रहा। निफ्टी, बैंक निफ्टी, और सेंसेक्स ने तो शानदार बढ़त दर्ज की। घरेलू निवेशकों का भरोसा बाजार को नई ऊंचाई पर ले गया। हालांकि, विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने वोलैटिलिटी बढ़ाई है।

आने वाले हफ्तों में बाजार की दिशा तय करने वाले प्रमुख कारक DII और FII की गतिविधियां, ग्लोबल मार्केट संकेतक, और आर्थिक नीतियां रहेंगी।

OPEN DEMAT ACCOUNT (GROWW) : अकाउंट ओपन करने के लिए यहाँ क्लिक करें !

Exit mobile version