कंपनी का परिचय (Company Overview)
Yes Bank एक भारतीय प्राइवेट सेक्टर बैंक है, जिसकी स्थापना 2004 में राणा कपूर और अशोक कपूर के द्वारा किया गया था। इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। Yes Bank के सेवाओं में रिटेल बैंकिंग, कॉर्पोरेट बैंकिंग, निवेश सेवाएं और डिजिटल बैंकिंग शामिल हैं, और यह भारतीय उपभोक्ताओं के बीच एक उभरती फाइनेंसियल सर्विस और बैंकिंग संस्था के रूप में जाना जाता है।
Yes Bank का शेयर भारतीय स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE पर लिस्टेड है। इसे प्रमुख रूप से YESBANK नाम से चिन्हित किया जाता है। यह मिड-कैप श्रेणी का शेयर है, जिसे वित्तीय सेक्टर के अंतर्गत रखा गया है। हालांकि, वर्तमान में यह निवेशकों के बीच एक आकर्षक बैंकिंग शेयर बना हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में Yes Bank ने वित्तीय और प्रबंधन संकट का सामना किया, लेकिन अब यह धीरे-धीरे लॉस को रिकवर करके एक प्रॉफिटेबल कंपनी की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में Yes Bank के Managing Director श्री प्रशांत कुमार हैं, जो बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सकारात्मक कदम उठा रहे हैं।
आइए, Yes Bank शेयर के महत्वपूर्ण पहलुओं पर एक नजर डालते हैं :
यह भी पढ़ें :-अक्षय कुमार से कार्तिक आर्यन तक, “भूलभुलैया” की कहानी कैसे बनी एक ऐतिहासिक फ्रैंचाइज़ी
Yes Bank का इतिहास
एक वक्त ऐसा भी था जब Yes Bank का शेयर भारत के सबसे प्रचलित बैंकिंग शेयरों में गिना जाता था, लेकिन 2018-19 में Yes Bank एक फाइनेंसियल crisis में फंस गया था, जिसके बाद लोन और NPA (Non-Performing Assets) और क्रेडिट क्वालिटी में गिरावट आने से Yes Bank के शेयर की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिला। इसके बाद आरबीआई ने मार्च में Yes Bank पर मॉरेटोरियम लगाया और SBI जैसी बड़ी संस्थाओं ने निवेश कर इसे स्थिर किया। वर्तमान में Yes Bank स्थिरता की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके शेयर की पुरानी स्थिति में लौटना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।
वित्तीय स्थिति (Financial Position)
- शेयर प्राइस (28 अक्टूबर 2024): 20.54 रुपये
- न्यूनतम और उच्चतम मूल्य (28 अक्टूबर 2024): न्यूनतम 20.25 रुपये और उच्चतम 21.29 रुपये
- 52-सप्ताह का न्यूनतम और उच्चतम मूल्य: न्यूनतम 15.70 रुपये, अधिकतम 32.85 रुपये
यह समय Yes Bank शेयर की अस्थिरता को दर्शाता है और निवेशकों को इसमें सतर्क रहना जरुरी है। अभी मार्केट में DownFall देखने को मिल रहा है तो निवेश थोड़ा सोच समझकर करना जरुरी रहेगा।
Experts Rating***
Yes Bank शेयर पर विशेषज्ञों की सिफारिश इस प्रकार है:
- Buy: 0%
- Hold: 27%
- Sell: 73%
यहां देखा जा सकता है कि अधिकतर विश्लेषक इस शेयर को ‘Sell’ की सलाह दे रहे हैं, जिससे निवेशकों को सावधानी से निर्णय लेने की आवश्यकता है।
Yes Bank के Fundamentals
- Market Cap: ₹60813 करोड़
- P/E Ratio (TTM): 42.17 (उद्योग औसत P/E – 13.22)
- P/B Ratio: 1.33
- Debt to Equity Ratio: जानकारी उपलब्ध नहीं
- ROE: 3.92%
- EPS (TTM): ₹0.46
- Dividend Yield: 0.00%
- Book Value: ₹14.57
- Face Value: ₹2
Yes Bank का P/E Ratio उद्योग औसत से काफी अधिक है, जो ओवरवैल्यूड माना जाता है। हालांकि, इसकी बुक वैल्यू और रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) मध्यम स्तर पर हैं।
यह भी पढ़ें :- शेयर बाजार में 8 अक्टूबर को जबरदस्त उछाल, क्या आज बाजार फिर से तेजी पकड़ेगा या लौटेगा गिरावट?
वित्तीय स्थिति (Financial Position)
क्वार्टरली आय (Quarterly Revenue)
- मार्च 2023: ₹7981 करोड़
- दिसंबर 2023: ₹8243 करोड़
- मार्च 2024: ₹9100 करोड़
- जून 2024: ₹8996 करोड़
- सितंबर 2024: ₹9225 करोड़
वार्षिक आय (Annual Revenue)
- 2020: ₹38008 करोड़
- 2021: ₹23146 करोड़
- 2022: ₹22424 करोड़
- 2023: ₹26585 करोड़
- 2024: ₹32961 करोड़
वर्ष 2024 में Yes Bank की आय मेंवृद्धि देखी गई है, जो इसके वित्तीय स्थिति के सुधार का संकेत है।
क्वार्टरली प्रॉफिट (Quarterly Profit)
- सितंबर 2023: ₹229 करोड़
- दिसंबर 2023: ₹243 करोड़
- मार्च 2024: ₹467 करोड़
- जून 2024: ₹516 करोड़
- सितंबर 2024: ₹567 करोड़
वार्षिक लाभ (Annual Profit)
- 2020: -₹16433 करोड़ (घाटा)
- 2021: -₹3489 करोड़
- 2022: ₹1064 करोड़
- 2023: ₹736 करोड़
- 2024: ₹1285 करोड़
Yes Bank की मुनाफे की दर में सुधार हो रहा है। वर्ष 2020 में बड़ा लॉस सहने के बाद, 2024 में कंपनी ने ₹1285 करोड़ का मुनाफा कमाया है।
नेट वर्थ (Net Worth)
- 2020: ₹21695 करोड़
- 2021: ₹33138 करोड़
- 2022: ₹33699 करोड़
- 2023: ₹40718 करोड़
- 2024: ₹42155 करोड़
Yes Bank की नेट वर्थ में लगातार वृद्धि हो रही है, जो इसके वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार को दर्शाता है।
Yes Bank का प्रबंधन और नेतृत्व
Yes Bank के वर्तमान प्रबंध निदेशक (Managing Director) श्री प्रशांत कुमार हैं। उन्होंने बैंक के वित्तीय संकट के दौरान कई सुधार किए हैं। उनके नेतृत्व में बैंक अपनी मौजूदा चुनौतियों से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है।
Yes Bank का प्रतिस्पर्धा
Yes Bank का मुकाबला HDFC Bank, ICICI Bank और Axis Bank जैसे बड़े प्राइवेट बैंकों से है। अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले Yes Bank ने संकट के बावजूद स्थिरता बनाए रखा है, लेकिन अभी भी इसे एक लम्बा सफर तय करना है।
लाभांश नीति (Dividend Policy)
अभी Yes Bank किसी भी प्रकार का डिविडेंड (Dividend Yield) अपने शेयर होल्डर्स को नही दे रहा है। कंपनी अपने आपको स्टेबल बनाये रखने के लिए अभी निवेशकों को डिविडेंड पे नहीं कर रहा है I यह इस बात का संकेत है कि बैंक अभी निवेशकों को सीधे रिटर्न नहीं दे रहा है और अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
क्या Yes Bank में निवेश करना चाहिए ?
Yes Bank के शेयर में निवेश करने से पहले निवेशकों को जोखिमों पर ध्यान देना चाहिए:
- प्रबंधन अस्थिरता: बैंक ने अतीत में कई नेतृत्व परिवर्तन देखे हैं, जो इसके निर्णय प्रक्रिया पर असर डाल सकता है।
- बाजार में अस्थिरता: बैंकिंग क्षेत्र में अस्थिरता के कारण Yes Bank का शेयर मूल्य उतार-चढ़ाव का सामना कर सकता है।
- वित्तीय चुनौती: बैंक को अभी भी अपनी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करने की आवश्यकता है।
भविष्य की संभावनाएं (Future Outlook)
Yes Bank ने अपने विकास के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं। बैंक डिजिटलीकरण और रिटेल बैंकिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसके अलावा, बैंक नए निवेशकों को आकर्षित करने और अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न (सितंबर 2024)
- अन्य घरेलू संस्थाएँ: 38.15%
- रिटेल और अन्य: 34.60%
- विदेशी संस्थाएँ: 27.00%
- म्यूचुअल फंड्स: 0.25%
बैंक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न से यह पता चलता है कि इसकी बड़ी हिस्सेदारी घरेलू संस्थानों के पास है, जबकि विदेशी संस्थान भी इसमें अच्छा निवेश रखते हैं।
Yes Bank के शेयर में लम्बी अवधि के लिए निवेश करना चिंता का विषय सकता है। लेकिन बैंक अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने और निवेशकों का विश्वास जीतने की दिशा में काम कर रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में इसमें उच्च अस्थिरता और जोखिम होने के कारण निवेशकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। विश्लेषकों की राय के अनुसार, Yes Bank में निवेश करने से पहले निवेशकों को इसके जोखिमों और संभावनाओं का सही तरीके से आकलन करना लेना चाहिए।