राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर आ रही हैं। इस यात्रा के दौरान उनका मुख्य फोकस प्रधानमंत्री जनमन योजना की समीक्षा और प्रदेश की आदिवासी संस्कृति व विकास योजनाओं पर रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मू नवा रायपुर में आदिवासियों से मुलाकात करेंगी, जहां वह उनके अनुभवों को सुनकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगी। इसके साथ ही, वह आदिवासी संस्कृति पर आधारित पुस्तकों का विमोचन करेंगी, जिनका उद्देश्य इस समुदाय की समृद्ध विरासत को सामने लाना है।

25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद, राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। दोपहर 1 बजे वह राजभवन पहुंचेंगी, और दोपहर 3 बजे एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

आदिवासी समुदाय से भेंटवार्ता

शाम करीब 5 बजे राष्ट्रपति पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोगों से मिलेंगी। इस भेटवार्ता का उद्देश्य आदिवासी संस्कृति और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं को गहराई से समझना है।

Purkhauti Mutangan (raipur.gov.in)image

दीक्षांत समारोह में लेंगी हिस्सा

राष्ट्रपति मुर्मू 26 अक्टूबर के दिन भी व्यस्त रहेंगी। सुबह 9 बजे वह रायपुर के विवेकानंद सरोवर का दौरा करने के बाद सुबह 10 बजे भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। वहां राष्ट्रपति आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू भिलाई से वापस रायपुर लौटने के बाद, वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा और आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद, राष्ट्रपति मुर्मू 26 अक्टूबर की शाम 5 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

छत्तीसगढ़ दौरे का मुख्य उद्देश्य

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और उनके विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करना है। राष्ट्रपति मुर्मू की इस यात्रा से राज्य की आदिवासी संस्कृति के प्रति जागरूकता और उनकी समृद्ध धरोहर को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं एक आदिवासी परिवार से हैं तो ऐसे में छत्तीसगढ़ के लिए अच्छा संयोग भविष्य में देखने को मिल सकता है।

Also Read : माँ महामाया एयरपोर्ट से उड़ानों के लिए जारी हुआ प्रस्ताव

Exit mobile version